कर्वी: भरतकूप के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में टोल प्लाजा के पास ओमनी कार डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के 7 लोग घायल
भरतकूप के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में टोल प्लाजा के पास मंगलवार की सुबह 11बजे ओमनी कार डिवाइडर से टकरागई। जिसमें एक ही परिवार के संतराम पुत्र सुंदर नि० बिसंडा जिला बांदा सहित 7 लोग घायल हो गये। संतराम अपने परिवार के साथ जानकीकुंड से बेसंडा ओमनी कार से जा रहे थे,तभी चालक संतराम को झपकी आने पर यह हादसा हो गया।वहीं घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।