कर्वी: चित्रकूट पहाड़ी कलवारा बुर्जुग गांव में हुए गोली कांड के संबंध में एसपी ने दी जानकारी
चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिगरेट न देने पर युवक ने गोली चलाकर दो लोगों को घायल कर दिया.जिसमें शिवचरण को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं बालजी तिवारी को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया है. एसपी ने आगे की जानकारी में बताया कि आरोपी के सिगरेट मांगने पर दुकानदार के नाबालिग बेटे के न देने पर यह विवाद हुआ।