कर्वी: कर्वी के धतुरहा चौराहा के पास किराना व्यसाई के साथ दबंगों ने की मारपीट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
कर्वी के धतुरहा चौराहा के पास बीते सोमवार की रात्रि 10:30 बजे किराना व्यसाई जुगुल पुत्र बसंतलाल निवासी जगदीशगंज के साथ दबंग 4 लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। वहीं मारपीट का वीडियो शोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित का मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।