विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह अंतर्गत प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
--
सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को एंटीबायोटिक दवाओं के उचित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, एंटीबायोटिक प्रतिरोध (AMR) की रोकथाम तथा संक्रमण नियंत्रण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन एवं निर्धारित उपचार को बीच में छोड़ने से एंटीबायोटिक प्रतिरोध की समस्या बढ़ सकती है।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग तथा एंटीबायोटिक प्रतिरोध की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में डॉ. योगेश यादव, डॉ. एच.बी. बड़गैयां, डॉ. आलोक चतुर्वेदी, डॉ विकास जैन,डॉ. मेघा खरे, डॉ. वरदत्त जैन, डॉ. अंकिता (डेंटिस्ट), भारती सिंघरौली, रागिनी पाठक एवं भगवती प्रजापति (नर्सिंग ऑफिसर) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh