स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य का राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व अधिकारियों द्वारा विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा ग्राम कर्माेरा, ग्राम जरुवा, ग्राम मालगुवां, ग्राम हटा, ग्राम गोटेट खास सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अमले से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वामित्व योजना के कार्य में गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh