टीकमगढ़ में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का हुआ सफल आयोजन
-
आपदा प्रबंधन की तैयारियों का किया गया अभ्यास
--
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं महानिदेशक होमगार्ड तथा आपदा प्रबंधन, भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में 23 नवंबर 2026 को जिला टीकमगढ़ में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखना था। आयोजन के दौरान संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुरूप सहभागिता की गई।
मॉकड्रिल के सफल संचालन में विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD), नगरपालिका, चिकित्सा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी विभागों के आपसी समन्वय एवं सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
5 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Nov 24, 2026