गोगरी: मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर गोगरी एसडीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में नगर परिषद के वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक
Gogri, Khagaria | Nov 12, 2024 इन दिनों मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार की दोपहर 12 बजे गोगरी एसडीओ सुनंदा कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में गोगरी नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। मौके पर एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर विस्तृत जानकारियां दी। साथ ही कहा कि अभी मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है।