गोगरी: गोगरी में एसडीपीओ कार्यालय में थानाध्यक्षों की बैठक, एसडीपीओ ने पुलिस की लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाया
Gogri, Khagaria | Nov 10, 2024 गोगरी एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को दिन के तीन बजे अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की बैठक की गई। बैठक में एसडीपीओ रमेश कुमार ने सभी थानाध्यक्षो को अपराधियों के गिरफ्तारी एवं इलाके में अपराध कम करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। एसडीपीओ ने आयोजित क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्ष को बारी बारी से संबंधित थाना के लंबित मामले के निष्पादन का रिपोर्ट लिया।