गोगरी: जमालपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, 25 मरीजों में शुगर व बीपी की समस्या पाई गई
Gogri, Khagaria | Nov 10, 2024 गोगरी जमालपुर में मुरारी ज्योति वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले रविवार की दोपहर एक बजे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड शुगर और बीपी की जांच की गई। यह शिविर ज्योति डायग्नोस्टिक, जमालपुर, गोगरी, खगड़िया डॉ. मुरारी पोद्दार (एमबीबीएस, एमडी, पैथोलॉजिस्ट) की निगरानी में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 180 लोगों की निशुल्क जांच की गई।