गोगरी: सिकंदरपुर में महिला की हत्या का खुलासा: पति ने अवैध संबंध के चलते की थी पत्नी की गोली मारकर हत्या
Gogri, Khagaria | Nov 11, 2024 बेलदौर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर में रविवार की सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। अब महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। सोमवार को दिन के दो बजे गोगरी एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। बता दें कि रविवार की सुबह चार बजे सिकंदरपुर गांव में चंदन सिंह की पत्नी निशा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया।