गोगरी: रामपुर में गोशाला मेला आयोजित, मेले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं
Gogri, Khagaria | Nov 12, 2024 गोगरी प्रखंड के रामपुर में सात दिवसीय गोशाला मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले के अवसर पर एक से एक कार्यक्रम का आयोजन रोजाना किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की शाम आठ बजे आर्यन पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने भारत की दिशा और दशा विषय कर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसको दशकों ने खूब सराहा। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन गोगरी बीडीओ द्वारा किया गया।