गोगरी: रेफरल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बीएलटीएफ की बैठक का किया गया आयोजन, बीडीओ ने भी लिया भाग
Gogri, Khagaria | Nov 12, 2024 गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे आगामी पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बीएलटीएफ की बैठक हुई। बैठक में गोगरी बीडीओ राजाराम पंडित सहित कई शिक्षा विभाग के अधिकारी, सीडीपीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं डॉक्टरों ने भाग लिया। दरअसल में आगामी 17 नवम्बर से लेकर 23 नवम्बर तक पल्स पोलियो का विशेष अभियान चलेगा।