लालबर्रा: लालबर्रा पुलिस ने जंगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 क्विंटल महुआ लहान व भट्टियां नष्ट कीं
नशा विरोधी अभियान के तहत थाना प्रभारी राजमल दायमा के निर्देशन में लालबर्रा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। रविवार, 6 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम ने ग्राम खैरगोंदी के जंगल क्षेत्र और गांव के आसपास के इलाकों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने करीब 10 अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों और अवैध अड्डों पर ताबड़तोड़ छापामार का