इटाढ़ी: इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले का धरना-प्रदर्शन
Itarhi, Buxar | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले की ओर से आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगनारायण शर्मा ने की, जबकि संचालन वकील राय ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर और ग्रामीण शामिल हुए।