सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, 12 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान सोमराज पुत्र प्रमोद उर्फ बसंत, निवासी ग्राम घाघऊ, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।