उज्जैन में आदतन अपराधी का पुलिस ने निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर मांगता दिखा माफी! उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में ₹500 महीने का हफ्ता मांगने और विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी विजय उर्फ टोकन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। नए मामलों को मिलाकर उसका आपराधिक रिकॉर्ड 11 प्रकरणों तक पहुंच गया है। पुलिस आरोपी को लेकर सड़क पर निकली। इस दौरान पुलिस का सख्त अंदाज भी देखने को मिला। वीडियो में आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है, वहीं पुलिस डंडे बजाते हुए दिखाई दे रही है। पंवासा पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में। #Ujjain #UjjainPolice #Crime #MadhyaPradesh #PoliceAction
Jhajjar, Jhajjar | Nov 14, 2026