26 मामलों में उद्धघोषित अपराधो/भगौड़े ठक-ठक गैंग के 2 अंतरराज्यीय बदमाश (PO) गिरफ्तार।
गुरुग्राम के 4 व दिल्ली के 8 अभियोगों सहित चोरी के कुल 11 मामलों में भी चल रहे थे फरार।
आरोपी एकांत में खड़ी गाड़ियों रेकी करके फिर उन गाड़ियों के शीशे तोड़कर गाड़ियों से सामान चोरी करने की वारदातों को देते थे अंजाम।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 12 नवंबर । 29 अगस्त 2018 को अज्ञात द्वारा कुतुब प्लाजा, गुरुग्राम से एक कार के शीशे तोड़कर उसमें से लैपटॉप व अन्य सामान चोरी किया गया था। जिसके संबंध में अभियोग संख्या 389/2018 धारा 379 IPC थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में अंकित किया गया था। इस अभियोग में वांछित आरोपियों मोहम्मद जाकिर उर्फ बकरा निवासी संगम विहार, दिल्ली व बबलू उर्फ दिनेश निवासी रिबई जिला महुवा, उत्तर-प्रदेश को माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत द्वारा इन्हें उद्वघोषित अपराधी (PO) घोषित किया गया था।
गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त दोनों उद्धघोषित अपराधियों को कल काबू करके सम्बन्धित अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त दोनों आरोपियों को अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनों अपराधियों को माननीय अदालत द्वारा 26 अभियोगों में भगोड़ा/उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ था तथा उपरोक्त दोनो आरोप गुरुग्राम में चोरी के 03 तथा दिल्ली में चोरी करने के 08 अभियोगों सहित कुल 11 अभियोगों में फरार चल रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करके नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।