*सीआईए मिल गेट की अवैध असलाह रखने वालों पर बड़ी कार्रवाई*
*सातरोड़ कलां से आरोपी गिरफ्तार, 02 तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस व 3 मैगजीन बरामद*
*अवैध हथियार अपराध की जड़ हैं, इनके दम पर अपराध करने वालों की हिसार पुलिस खैर नहीं लेगी : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार, 22 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए मिल गेट टीम ने सातरोड़ कलां से एक आरोपी को अवैध हथियार एवं भारी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस तथा 3 मैगजीन बरामद की हैं।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि हिसार पुलिस के कर्मचारी सातरोड़ कलां क्षेत्र में गश्त एवं अपराध की पड़ताल के संबंध में मौजूद थे। इसी दौरान प्रभारी को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस व 3 मैगजीन बरामद हुईं।
बरामदगी के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि अवैध हथियार रखना स्वयं में गंभीर अपराध है और अवैध असलहे के दम पर समाज में भय पैदा करने अथवा अपराध को अंजाम देने की कोशिश करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस का रुख पूरी तरह स्पष्ट है। अवैध असलहा रखने वालों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं है। जो व्यक्ति हथियारों के बल पर कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि बरामद अवैध पिस्तौल, कारतूस और मैगजीन वह कहां से लेकर आया था, किस उद्देश्य से लेकर आया था तथा इस नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
*काबू किये गये आरोपी पर निम्नलिख्त मामले दर्ज है*
1. मु. न. 1028 दिनाक 13.10.2017 धारा 25/54/59 असला अधिनियम थाना सदर हिसार
2. मु. न. 693 दिनाक 19.11.2018 धारा 307/34/216 120 बी भा.द.स. तथा 25/54/59
असला अधिनियम थाना सिविल लाईन हिसार
3. मु. न. 82 दिनाक 19.02.2019 धारा 302/364/34 भा.द.स. तथा 25/54/59 असला
अधिनियम थाना सदर हिसार।
4. मु. न. 99 दिनाक 16.08.2019 धारा 382/34 भा.द.स. तथा 25/54/59 असला अधिनियम
थाना मुनक पंजाब।
5. मु. न. 669 दिनाक 28.08.2017 धारा 365/394/34 भा.द.स. थाना सिविल लाईन हिसार
6. मु. न. 789 दिनाक 21.10.2017 धारा 398/401/ 120 बी भा.द.स. तथा 25/54/59 असला
अधिनियम थाना सिविल लाईन हिसार।
7. मु. न. 524 वर्ष 2017 धारा 382/34/354/392 भा.द.स. थाना करधानी जयपुर राजस्थान।
8. मु. न. 174 दिनाक 28.05.2019 धारा 201/394/397/34/ 120 बी भा.द.स. तथा
25/54/59 असला अधिनियम थाना नारनौद हांसी।
9. मु. न. 490 दिनाक 02.12.2020 धारा 42 ए. परीजन एक्ट थाना सिविल लाईन हिसार।
10. मु. न. 332 दिनाक 14.08.2020 धारा 160/323/ भा.द.स. तथा 42 ए. परीजन एक्ट थाना
सिविल लाईन हिसार
11. मु. न. 204 दिनाक 09.09.2019 धारा 307/34/ भा.द.स. तथा 25/54/59 असला
अधिनियम थाना उचाना जीन्द।
12. मु. न. 279 दिनाक 01.06.2023 धारा 42 ए. परीजन एक्ट थाना सिविल लाईन हिसार।
13. मु. न. 70 दिनाक 26.02.2023 धारा 302/ 34 भा.द.स तथा 25/54/59 असला अधिनियम
थाना सिटी गोहाना
14. मु. न. 179 दिनाक 01.04.2026 धारा 110/115/3(5),351(3) BNS तथा
25(1B)(a)(a) असला अधिनियम थाना सदर हिसार।
15. मु. न. 121 दिनाक 11.02.2025 धारा 25(1B)(a)असला अधिनियम थाना सदर हिसार।
Uklana, Hissar | Sep 22, 2026