गोइलकेरा: बड़ैला गांव में 44 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में बुधवार को 44 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोरा अंगरिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि, किसी बात को लेकर गांव के ही 24 वर्षीय युवक पूसा अंगरिया ने कथित तौर पर गोरा अंगरिया पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।