अमरिया: मझोला-अमरिया मार्ग पर नहर किनारे दिखे मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल
अमरिया क्षेत्र के मझोला-अमरिया मार्ग पर नहर के किनारे मगरमच्छों की चहलकदमी दिखाई देने से लोगों में चिंता का माहौल है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे इसकी जानकारी सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नहर के पुल के पास पानी में तैरते और किनारे पर मौजूद मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में नहर के आसपास आने-जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।