कोरांव: एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय कोरांव द्वितीय का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी, मध्यान भोजन की भी की जांच
कोरांव के उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का दौरा किया। उन्होंने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच की।एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल पूछे। उन्होंने शिक्षकों को अच्छी शिक्षा देने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान और स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद थे।