उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में कल निकलेगी भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' महारैली, 10 हजार लोगों के जुटने का दावा
लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ कथित षड्यंत्रों के विरोध में भाजपा कल 17 नवंबर को उज्जैन में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। सुबह 10 बजे शहीद पार्क से पुलिस कंट्रोल रूम तक निकलने वाली 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' महारैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व यात्रा प्रभारी जगदीश पांचाल ने बताया कि करीब 10 हजार लोगों की भागीदारी वाले इस आयोजन में युवा मोर्चा, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।
#UjjainNews #MohanYadav #BJPMP #UjjainPolitics #MPNews