उज्जैन: गुजरात से आए करीब 100 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर प्रबंध समिति की सुगम दर्शन व्यवस्था की की सराहन
गुजरात के मेहसाणा जिले स्थित उत्तर गुजरात विकलांग कल्याण संघ (विसनगर) के लगभग 100 दिव्यांगजनों सहित 150 सदस्यीय दल ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त किए। उज्जैन में आयोजित शिव महापुराण सत्संग में शामिल होने आए इन श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा ई-कार्ट और व्हीलचेयर जैसी विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। बिना किसी असुविधा के सहज दर्शन से अभिभूत होकर संस्था के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति के संवेदनशील दृष्टिकोण और सराहनीय प्रबंधों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #SugamDarshan #BabaMahakal #DharmikUjjain