उज्जैन: सिंहस्थ-2028 को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर-उज्जैन के होटल व्यवसायियों से की वन-टू-वन चर्चा; पंचक्रोशी मार्ग के सभी पड़ाव 'पर्यटक ग्राम' घोषित करने का ऐलान
उज्जैन प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी सिंहस्थ-2028 में संभावित 30 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं की आवास व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उज्जैन और इंदौर के प्रमुख होटल व्यवसायियों से वन-टू-वन परिचर्चा की। मुख्यमंत्री ने व्यवसायियों को उज्जैन में नए होटल, टेंट सिटी और होमस्टे बनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि पर्यटन विकास निगम इसके लिए 30 प्रतिशत तक अनुदान दे रहा है और सभी एनओसी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जैसा स्पेशल सेल बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पंचक्रोशी के 118 किलोमीटर लंबे मार्ग पर आने वाले सभी पड़ावों को 'पर्यटक ग्राम' घोषित करने तथा दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनीखेड़ी जैसे गांवों को ग्रामीण पर्यटन से जोड़ने की घोषणा की।
#UjjainNews #MohanYadav #Simhastha2028 #UjjainTourism #MPNews