उज्जैन: सांदीपनि आश्रम के सामने मोरारी बापू की राम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गौपालन व सनातन धर्म पर दिया संदेश
उज्जैन प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांदीपनि आश्रम के सामने प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू द्वारा 'भारत स्वास्तिक यात्रा' के दौरान आयोजित राम कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राम कथा समाज को जोड़ने का माध्यम है और प्रदेश सरकार गौपालन व गौशाला निर्माण को प्रोत्साहन देकर किसानों की आर्थिक स्थिति व प्राकृतिक खेती को मजबूत कर रही है। इस अवसर पर मोरारी बापू ने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य का राजा यदि स्वयं धर्म सभा में आए, तो इसे एक शुभ संकेत समझना चाहिए।
#UjjainNews #MohanYadav #MorariBapu #RamKatha #DharmikUjjain