उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी; मुख्य स्टेशन के साथ मोहनपुरा और पंवासा में बनेंगे दो नए स्टेशन, प्लेटफॉर्म शेड का काम शुरू
आगामी सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं और यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे प्रबंधन उज्जैन मुख्य स्टेशन के अतिरिक्त मोहनपुरा और पंवासा में दो नए स्टेशन विकसित कर रहा है, साथ ही उज्जैन स्टेशन पर पिट लाइन भी बनाई जा रही है। रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार के अनुसार, मोहनपुरा स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं—जहां पहले प्लेटफॉर्म का बेस तैयार होकर शेड लगाने का काम शुरू हो गया है, वहीं दूसरे और तीसरे प्लेटफॉर्म का निर्माण करीब 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस स्टेशन के शुरू होने से श्रद्धालु बाहर निकलते ही सीधे सिंहस्थ क्षेत्र में पहुंच सकेंगे और अत्यधिक भीड़ होने पर नागदा रोड से आने वाली ट्रेनों को यहीं रोका जा सकेगा।
#UjjainNews #IndianRailways #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #MPNews