उज्जैन: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी हॉल में ध्यान लगाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
मध्यप्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर धर्मनगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन व पूजा-अर्चना की। गर्भगृह के बाहर नंदी हॉल में बैठकर राज्यमंत्री ने भगवान का ध्यान लगाया और प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उन्हें दुपट्टा व प्रसादी भेंट कर विधिवत स्वागत एवं सत्कार किया।
#UjjainNews #KrishnaGaur #Mahakaleshwar #BabaMahakal #MPNews