जमुई: प्रतापपुर में 23 वर्ष पूर्व हुए दो सगे भाइयों के डबल हत्याकांड में नया मोड़, दशरथ यादव ने हत्या के पीछे का खोला राज
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026 छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य अभियुक्त नंदन और हरेराम यादव की गिरफ्तारी के बाद गेनोरी यादव की गिरफ्तारी ने 23 वर्ष पूर्व हुए दो भाइयों की हत्या का मामला उजागर कर दिया है। मृतक की मां संसार देवी के आरोप- प्रत्यारोप का बयान भी खूब वायरल होने लगा। लेकर जब जांच पड़ताल की गई तो बुधवार की शाम 6:00 बजे तक हत्या से जुड़े कई संगीन मामले सामन आए जो हैरान करने वाली है।