अंकिता भंडारी को न्याय मिले, मसूरी में टाउनशिप प्लान भी लागू हो: जसबीर कौर
एमडीडीए की कार्रवाई पर उठाए सवाल,नोटिफाइड-डिनोटिफाइड प्रक्रिया पूरी करने की मांग
मसूरी। शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष जसबीर कौर ने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग उठाते हुए भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले में उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए।
जसबीर कौर ने मसूरी में आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर एमडीडीए की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण के दौरान नियमों का उल्लंघन हो रहा था तो संबंधित अधिकारियों ने उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस की कार्रवाई से स्थानीय भवन स्वामियों और कारोबारियों में चिंता है।
उन्होंने कहा कि मसूरी में नोटिफाइड और डिनोटिफाइड क्षेत्रों से जुड़ी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है और टाउनशिप प्लान भी सामने नहीं आया है। सरकार और एमडीडीए को स्पष्ट नीति बनाकर समयबद्ध समाधान निकालना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और शहर का नियोजित विकास सुनिश्चित हो।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Oct 15, 2026