हेरहंज: डाटम-पातम जलप्रपात में नहाने के दौरान दो युवक डूबे, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
रविवार दोपहर हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित डाटम -पातम जलप्रपात में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। जिनकी तालाश की जारी है l वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्थानीय गोताखोर के माध्यम से खोजबीन कर रही है। रविवार देर शाम तक दोनों युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है,जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा वरीय अधिकारियोको जानकारी दी हैl