ओबरा: दुद्धी ब्लॉक शिक्षक संघ को मिली नई टीम, शिक्षकों ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
Obra, Sonbhadra | Sep 10, 2026 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (विनय तिवारी गुट) की दुद्धी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष रवींद्रनाथ चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समस्त चुनावी कार्यक्रम दुद्धी बीआरसी सभागार में आयोजित किया गया।इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।