पूर्णिया पूर्व: सांसद पप्पू यादव की माँ की तबीयत बिगड़ी, प्राइवेट अस्पताल में भर्ती, सांसद हुए भावुक
सांसद पप्पू यादव की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें पूर्णिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया है। जहां उपचार चल रहा है। सांसद पप्पू यादव ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मां के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि बस एक मां ही तो है। इसके बाद किसके सहारे जिएंगे। भगवान ने पहले ही बहुत कुछ छीन लिया है।