समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1766,
दिनांक 02/11/2026,
==================
नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान जारी:---
मद्यनिषेध विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सोमवार को जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता पोस्टर चिपकाए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंच सके।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति गंभीर करना है।
पोस्टर और बैनरों के माध्यम से लोगों को यह समझाया गया कि न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य और जीवन बर्बाद होता है, बल्कि पूरा परिवार और समाज इसकी चपेट में आ जाता है।
अभियान के दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, युवाओं और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
आमजन से अपील की गई कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार के 'नशामुक्त बिहार' के संकल्प को जन-सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता।
इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ एक जन-आंदोलन खड़ा करना होगा।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा आने वाले दिनों में शिक्षण संस्थानों, नुक्कड़ नाटक और अन्य माध्यमों से इस जागरूकता अभियान को और अधिक व्यापक रूप देने की योजना है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 2, 2026