समाहरणालय पूर्णिया,
प्रेस विज्ञप्ति:-1764,
जनसंपर्क कार्यालय,
दिनांक: 02 नवंबर 2026,
==================
माननीय आपदा प्रबंधन मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में पूर्णिया में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न:-
जिला प्रशासन के जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की प्रगति पर मंत्री महोदय ने जताई संतुष्टि,
कार्यों की सराहना की।
आम जन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश:-
दिनांक 02 नवंबर 2026 को महानंदा सभागार, पूर्णिया में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक माननीय आपदा प्रबंधन मंत्री बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला, श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आहूत की गई।
बैठक का विधिवत शुभारंभ माननीय मंत्री महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह, माननीय विधायक (पूर्णिया, कसबा, रुपौली, अमौर, बायसी, बनमनखी), महापौर (नगर निगम पूर्णिया), सभी सदस्य एवं दोनों उपाध्यक्ष, जिला बीस सूत्री एवं नगर निकायों के मुख्य पार्षद एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों की समीक्षा:--
बैठक के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन प्रगति से माननीय प्रभारी मंत्री को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
इसमें मुख्य रूप से:--
आवास एवं अवसंरचना: प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन तथा कायाकल्प योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण।
सामाजिक कल्याण एवं सुरक्षा:- राशन कार्ड निर्माण एवं वितरण (जिला आपूर्ति), सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, जीविका, कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, बाल श्रम उन्मूलन तथा प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि।
शिक्षा एवं राजस्व:- मॉडल विद्यालय, डिग्री कॉलेज के स्थापना की प्रगति, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग, ई-मापी एवं महा-अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन।
अन्य विभाग:- कृषि, आपदा प्रबंधन, पशुपालन, खनन एवं नगर निकायों से जुड़े कार्यों एवं प्रस्तावों की समीक्षा।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 2, 2026