समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1769,
दिनांक 02/11/2026,
==================
नशामुक्त बिहार अभियान: पूर्णिया में ड्रोन की मदद से अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी, भारी मात्रा में चुलाई शराब और जावा गुड़-महुआ विनष्ट:---
बिहार सरकार के 'नशामुक्त बिहार अभियान' के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी हेतु ड्रोन कैमरे की सहायता ली गई। ड्रोन से प्राप्त सटीक इनपुट के आधार पर थाना भवानीपुर अंतर्गत सकुआ संथाली टोला एवं कुड़िया टोला तथा थाना धमदाहा अंतर्गत धार टोला में चिन्हित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान:---
अवैध शराब एवं सामग्री बरामद:-- विभिन्न गुप्त ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब त�
Purnia, Bihar | Nov 2, 2026