समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1768,
दिनांक 02/11/2026,
==================
अवैध शराब के विरुद्ध पूर्णिया पुलिस एवं उत्पाद विभाग का शिकंजा कसना जारी, चलाया गया सघन जांच अभियान:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 को संध्या 06:00 बजे से 07:20 बजे तक मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, पूर्णिया की टीम द्वारा पोलीटेक्नीक चौक से टैक्सी स्टैंड चौक तक एक विशेष एवं सघन जांच अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान के तहत उक्त पूरे मार्ग पर आवागमन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई।
जांच अभियान के साथ-साथ टीम द्वारा आमजन को बिहार में प्रभावी मद्यनिषेध कानून के कड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।
लोगों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन से पूरी तरह दूर रहें तथा समाज को नशामुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, व्यापार एवं सेवन से जुड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिले में इस प्रकार का कठोर एवं सघन जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 2, 2026