सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरपटी वन भूमि पर किया पौधारोपण
==
विधायक श्री मलैया ने सेवा मेरा योगदान के तहत किया पौधारोपण
==
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत दमोह विधायक जयंत मलैया ने मेडिकल कॉलेज के पास स्थित वरपटी वन भूमि पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक जयंत मलैया ने कहा कि वर्तमान समय में पौधारोपण समय की आवश्यकता है। हम भावी पीढ़ी को कैसा भविष्य और पर्यावरण देकर जाएंगे, यह हम पर ही निर्भर करता है। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। हमें शुद्ध एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
#सेवा_संकल्प_अभियान
7 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026