Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

जौनपुर-रंवाई को एसटी दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, बोले—टुकड़ों में नहीं, पूरे क्षेत्र को मिले लाभ मसूरी टाउन हॉल की बैठक में 1952 से लंबित मांग पर एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, जल्द महापंचायत का ऐलान मसूरी। जौनपुर-रंवाई को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मसूरी टाउन हॉल में आयोजित संयुक्त बैठक में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने स्पष्ट कहा कि यदि एसटी का दर्जा दिया जाए तो उसका लाभ पूरे जौनपुर-रंवाई क्षेत्र को मिले, किसी एक हिस्से तक सीमित नहीं रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जौनपुर-रंवाई की संस्कृति, बोली और परंपराएं जौनसार-बावर से मिलती-जुलती हैं, फिर भी यह क्षेत्र आज तक एसटी सूची से बाहर है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि सरकार के समक्ष पूरे क्षेत्र की मजबूत पैरवी की जाएगी और इतिहासकारों व विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। जौनपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रदीप कवि और जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने कहा कि सात दशक पुरानी इस मांग को अब निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रभर में बैठकें और जल्द महापंचायत आयोजित की जाएगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी क्षेत्र को एसटी का दर्जा देने की अंतिम प्रक्रिया केंद्र सरकार, संसद और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही पूरी होती है। #cmuttrakhkhand #GaneshJoshi #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand #mussoorie #uttrakhand #dehradun

Mussoorie, Dehradun | Aug 5, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.