अमरिया: अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद-उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं
अमरिया क्षेत्र से खबर है, जहां ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अमरिया कस्बे और आसपास के इलाकों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और सुंदर सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा है। अमरिया कस्बे में जगह-जगह सुंदर पार्क और सजावट की गई है, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ रही।