बिसवां: रेउसा चौराहे पर ई रिक्शा की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ घायल, टूटा पैर
रेउसा में ब्लॉक कार्यालय के सामने बैट्री ई रिक्शा के आगे जा रही बाइक में कट मारने से बाइक पर पीछे बैठा युवक बाइक से नीचे गिर गया। नीचे गिरते समय युवक पैर ई रिक्शा में फंस जाने से उसका पैर टूट गया। दुर्घटना कर मौके से भाग रहे ई रिक्शा को चालक समेत लोगों ने रोक लिया। उसी ई रिक्शा से घायल होली निषाद पुत्र श्याम लाल निषाद निवासी दुलामऊ को अस्पताल ले जाया गया।