बिसवां: सत्तिनपुरवा में जलभराव से अक्रोषित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, SDM का ग्राम प्रधान को त्वरित व्यवस्था का निर्देश
बिसवां देहात के सत्तिनपुरवा में बारिश से घरों में जल भराव होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी के लिए बिसवा सिधौली मार्ग पर बंद नाले को खोलने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बिसवा सिधौली मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर वहां से हटा कर जाम हटवाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने SDM को प्रार्थना पत्र दिया।