बिसवां: गौलोक कोंडर क्षेत्र में उफनाई घाघरा नदी से गावों पर बढ़ा बाढ़ खतरा, तहसीलदार ने बाढ़ संभावित गांव का किया भ्रमण
बैराजों से छोड़े गए पानी से तहसील बिसवां क्षेत्र के गौलोक कोंडर में घाघरा नदी उफान पर है। नदी के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से नदी के किनारे स्थित गांव में परमेश्वर पुरवा, मरेली, गार्गी पुरवा, दुर्गापुर आदि गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के बढ़ रहे जलस्तर की सूचना पाकर तहसीलदार विश्व उमाशंकर त्रिपाठी ने पासिन पुरवा और दुर्गा पुरवा गांव का हाल जाना।