बिसवां: मल्लापुर के नई बस्ती में घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा
रेउसा क्षेत्र में मल्लापुर के नई बस्ती में सोमवार दिन में शारदा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में आ गया और वहां से रेंगता हुआ वह गांव के छोटकन्नू अवस्थी के घर में घुस गया। घर के लोग विशाल काय मगरमच्छ को देखकर डरकर घर छोड़कर बाहर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग बिसवां की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ कर सुरक्षित नदी में छोड दिया।