बिसवां: रेउसा के मुख्य बाजार में बिजली के खंभे पर उतरे करंट की चपेट में आकर एक घोड़े की हुई मौत, बाल-बाल बचे दुकानदार और राहगीर
लगातार हो रही बारिश के चलते रेउसा कस्बे के मुख्य बाजार में जल भराव हो गया है। बाजार में लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे पर उतरे बिजली के करंट से घोड़े की मौत हो गई। जिसे देख कर बाजार के लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों का कहना है की सड़क पर जलभराव है और उसमें लगे खंभे पर बिजली का करंट उतार रहा है ऐसे में पानी के होकर निकलना भी जानलेवा है।