बिसवां: मानपुर के मिर्जापुर गांव में जायदाद के बंटवारे को लेकर बड़े बेटे ने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या
थाना मानपुर के मिर्जापुर गांव में रामपाल यादव उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र छेददू की सोमवार को दिन में लगभग 10 बजे उनके घर में कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मौके की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जाता है की मृतक का उसके बड़े बेटे राम सुशील से जमीन बटवारे को लेकर विवाद था।