बांसगांव: बाँसगाँव इलाके के एक गाँव में पुरानी रंजिश के चलते विवाद, महिला ने दो लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक महिला शनिवार की रात को 10 बजे बाँसगाँव थाने पर तहरीर दिया। महिला ने बताया कि शनिवार की शाम 7:00 बजे वह घर की एक अन्य महिला के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी गांव का ही एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगा।