बांसगांव: तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल के झारखण्डेश्वर व नीलकंठ शिव मंदिर पर पहुंचकर लोगों को बांटे कम्बल
तहसीलदार खजनी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी नगर पंचायत उनवल के झारखण्डेश्वर व नीलकंठ शिव मंदिर पर मंगलवार को कंबल का वितरण करने पहुंचे। कम्बल वितरण के बाद क्षेत्र में चर्चाएं होने लगीं। तहसील प्रशासन के द्वारा ठंढ के पहले चरण में ही कम्बल वितरण होने के बाद स्थानीय लोगो ने तहसील प्रशासन का जमकर सराहना किया।