बांसगांव: कौड़ीराम कस्बे के मेन चौक पर स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चैनल को तोड़कर अंदर घुस गई अनियंत्रित वैन
बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे के मेन चौक पर शनिवार को एक अनियंत्रित वैन गाड़ी ने बाइक को ठोकर मारते हुए जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चैनल को तोडकर अंदर घुस गई। घटना मे एक अधेड़ घायल हो गया। शनिबार की शाम को 5 बजे बातचीत के दौरान अगल बगल के लोगों ने बताया कि गोला क्षेत्र की वैन सवारी लेकर शनिवार को गोला बाजार से गोरखपुर के लिए चली थी।