बांसगांव: डड़वापार में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी, जेवर और कीमती बर्तन पर किया हाथ साफ
गोला थाना क्षेत्र के गोला कौड़ीराम रोड़ स्थिति डड़वापार चौराहे के दक्षिण घर बनवा कर रह रहे दुर्गेश मिश्रा के मकान में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने 5 हजार नगद किमती बर्तन और जेवर आदि को घर का ताला तोड़ कर उठा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गेश मिश्रा पुत्र केशव मिश्रा की ससुराल भरसी बुजुर्ग गांव के त्रियम्बक मिश्र के घर है।