बांसगांव: बाँसगाँव के विधायक और मुख्य चिकित्साधिकारी ने 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण
गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ0 विमलेश पासवान और सीएमओ डॉ0 आशुतोष दुबे ने बांसगांव स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गईं। इनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई की कमी, मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव और परिसर में स्ट्रीट लाइट की कमियां पाई गई।